इस राज्य में शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन शुरू; 23 नवंबर को एग्जाम




महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद ने महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी किया है। MAHA TET का एडमिट कार्ड 10 नवंबर को mahatet.in और mscepune.in पर जारी होगा।
  शैक्षणिक योग्यता : पेपर 1: 12वीं पास, डीएड या बीएड की डिग्री। पेपर 2: 12वीं पास या ग्रेजुएशन की डिग्री, डीएड या बीएड की डिग्री। पेपर 1 और 2: डीएड या बीएड की डिग्री, 12वीं पास या ग्रेजुएशन होना चाहिए। 
 आयु सीमा: जारी नहीं है। 
 आवेदन शुल्क : पेपर 1 या पेपर 2 के लिए 700 रुपए है। दोनों पेपर के लिए 900 रुपए है।
 कैसे करें आवेदन: ऑफिशियल वेबसाइट www.mscepune.in पर जाएं। होमपेज पर, महाराष्ट्र टीईटी 2024 लिंक पर क्लिक करें। रजिस्ट्रेशन करके लॉग इन करें। मांगे गए डिटेल्स दर्ज करें। जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट लेकर रखें। परीक्षा 23 नवंबर को होगा। चयन प्रक्रिया : रिटन एग्जाम और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर होगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

close
"
"